Monday, April 6, 2020

2. CORONA

गो कोरोना गो-

      कोरोना जायेगा तो जरूर पर कब ये अभी नही पता है। पर मैं जिस बात की चिंता कर रहा था आज देश उसी स्थिति में आता दिख रहा है जिस तरफ लोग देखना ही नही चाह रहे थे। 

  जैसा कि पहले भी कहा था कि क्या 14 अप्रैल तक सब ठीक हो जाएगा? अब सिर्फ 8 दिन बचें है अतः अभी तो ऐसी उम्मीद नही दिखती की 8 दिन में सब कंट्रोल हो जाए। आने वाली स्थिति काफी चिंताजनक हो सकती है।

अगर 14 को लॉक डाउन खत्म कर दिया जाता है तो इसका मतलब होगा कि कोरोना को फैलने और फैलाने की खुली छूट होगी तब इस स्पीड में बढेगा की रोक पाना या इंतजाम कर पाना इतने बड़े देश मे तो संभव नही दिख रहा है तो नजारा आप खुद सोच सकतें हैं।
      लॉक डाउन खत्म होते ही सबको आज़ादी होगी तो सब निकलने तो जिन्हें है वो भी निकलेंगे और वो भी तो निकलेंगे जिन्हें फैलाने में मजा आ रहा है थूंक थूंक कर खांस खांस कर फैला देंगे। अगर स्थिति के बारे में आप सोचेंगे तो यही कहेंगे कि लॉक डाउन नही हटाया जाना चाहिए जब तक कि एक भी पेशेंट है।

   अगर लॉक डाउन नही हटाया तो दूसरी समस्या खड़ी हो जाएगी देश को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिसके आसार दिखने भी शुरू हो चुके हैं। जब लॉक डाउन शुरू हुआ था तब लोगो ने बात को सीरियसली नही लिया था उन्हें दिखा ही नही की देश के प्रधानमंत्री जी 4 दिन बाद जनता से आर्थिक सहयोग मांग रहें है तो क्यों? क्योकि देश की स्थिति भी हमारी आप जैसी ही है जब तक आ रहा है तब तक काम चलता है और लॉक डाउन के बाद तो देश के आय के स्रोत भी तो बन्द हो गए पर खर्च तो बने हुए हैं ऊपर से बिमारी। 

बिल्कुल वही हाल है कि सैलरी भी न आये और घर का कोई हॉस्पिटल में भर्ती हो जाये तो क्या स्थिति होगी? जमापूंजी खत्म, कर्ज भी लेना पड़ता है साथ ही वर्षो तक की विकास योजनाओं पर विराम लग जाता है।

       अगर लॉक डाउन बढ़ा तो देश चलाने के लिए कंहा से आएगा आवश्यक धन? आम जनता से अपील होगी, सैलरी रोकनी पड़ेगी जैसे तमाम शख्त कदम उठाने पड़ सकते है जिससे आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों को।

      अब बात करते है कि क्या हो सकता है, एक बड़ा तबका सरकार के साथ खड़ा है सभी नियम मान रहा है पर कुछ लोगो की वजह से हम सफल नही हो पा रहें भले ही 10% लोग गलती कर रहें हों पर भुगतना 100% को पड़ेगा।

   अतः अभी 8 दिन में सरकार चाहे जैसे भी लॉक डाउन का 100% पालन कराए अन्यथा चाहे जितने दिन का लॉक डाउन और बड़ा लीजिये स्थिति जस की तस रहेगी।
 बढ़ा लीजिये और 21 दिन पर तब भी क्या ये कुछ लोग मानेंगे नही बल्कि कुछ और मजबूरी वाले भी निकल आएंगे। जब तक एक भी घूमेगा तब तक नही रुकेगा। अमिताभ बच्चन जी का पोलियो का नारा याद ही होगा-

           एक भी छूटा सुरक्षा का चक्र टूटा

    देश और लॉक डाउन झेल पाने की स्थिति में नहीं है बहुत पिछड़ जाएगा।

                   प्रधानमंत्री सहित समस्त जनप्रतिनिधियों के वेतन कटौती पर लोग खुश हो सकते हैं पर ये स्थिति बहुत चिंताजनक है 2 वर्ष तक सांसद निधि भी बन्द, अरे वो सांसद निधि के नाम पर जनता की ही निधि होती है मतलब आने वाले 2 वर्ष तक सांसद सिर्फ आपकी समस्या तो सुन सकेगा पर खुद के पास से कुछ कर नही सकेगा।

अभी तो ये जनप्रतिनिधियों पर शुरुआत हुई है अगर लॉक डाउन बढ़ाना पड़ा तो इसकी आंच से जल्द ही आम जनता तक भी पहुंचेगी।

    अगर लॉक डाउन का पूरा पालन नही हो सकता तो फिर करने का कोई मतलब नही, देश को रोक कर लॉक डाउन किया जाता है । ये तो बिल्कुल वैसा ही है कि- बुखार की चाहे जितनी अच्छी दवाई खाते रहिये और साथ मे ठंडा पानी,चावल, आइसक्रीम खाते रहिये, तो दवा असर करेगी क्या?जब यही सब खाना है तो दवाई में पैसे बर्बाद क्यों?

  ये वक़्त राजनीतिक पार्टियों में बंटने का नही है, भक्त और चमचों में बंटने का नही है हर हाल में एकजुट हो कर जल्द से जल्द इस मुशीबत से मुक्ति पाने का है क्योंकि बर्बादी आएगी तो वो न भक्त को छोड़ेगी न चमचे को, न bjp वाले को न कांग्रेस वाले को न सपा वाले को न बसपा को सबको डुबोयेगी।

तो सोचिये-
 बिना  लॉक डाउन के पूर्ण पालन के लॉक डाउन क्या फायदा?

जो पालन कर रहे उनका क्या दोष?

स्थिति गंभीर है 8 दिन में चमत्कार की आवश्यकता है अन्यथा देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी और वो कीमत हमें ही चुकानी है।

जारी रहेगा........मिलते हैं अगले ब्लाग में

2 comments:

  1. वाह सुधेश भैया,,,सराहनीय प्रयास बहुत अच्छा लेख लिखा है आपने सत्य व यथार्थ लिखा है पूर्णतया आपसे सहमत हूँ मैं ।। आपकी लेखनी को नमन है,,, ईश्वर आपको खूब सफलता दे इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आपका अग्रज-ऋतेश मिश्र, लखीमपुर👍👍🙏🙏🙂🙂

    ReplyDelete
    Replies
    1. भैया आपके आदेशनुसार ही ये शुरू किया हूँ, जो भी सफलता होगी उसका श्रेय सिर्फ आपको होगा।
      आपने बड़े भाई की तरहः आदेश किया और हमने शुरू कर दिया।
      बस समय समय पर मार्गदर्शन करते रहिएगा।🙏🙏

      Delete